फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP burnt effigy of SP chief

भाजपा ने फूंका सपा प्रमुख का पुतला

Fri, 20 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
BJP burnt effigy of SP chief
कलेक्ट्रेट चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सपा प्रमुख व पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर हिन्दू विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट चौराहे पर समर्थकों ने उनका पुतला फूंका। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें अखिलेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की गई। हरिवंश मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बयान दिया गया कि कहीं भी एक झंडा गाड़कर पत्थर रख दीजिए, वहीं मंदिर तैयार हो गया। इस बयान से साफ है कि अखिलेश यादव की मानसिकता हिन्दू धर्म विरोधी हो चुकी है। कहा कि शायद सपा प्रमुख को को यह नहीं पता कि हिन्दू धर्म में मंदिर बनाते समय देवी-देवीताओं की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाती हे। सपा प्रमुख ने जिस तरह से देवी-देवताओं और मंदिर को लेकर बयान दिया है वह निंदनीय है। राधा मोहन गोयल व हलधर दूबे ने कहा कि अखिलेश यादव के बयान को हिन्दू समुदाय हमेशा याद रखेगा। कहा अब हिन्दू जागृत हो चुका है और हिन्दू विरोधी एजेंडे पर काम करने वाले को उखाड़ फेंका जाएगा। अंत में अखिलेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विनय प्रकाश गुप्ता,राधा मोहन गोयल, मोनू विश्वकर्मा, कर्मवीर विश्वकर्मा, सौदागर भारती, अश्वनी सिंह, विष्णुकांत चौबे, विनय मिश्रा, बाला यादव, संतोष पाठक एड, रामलखन, अवनीश चतुर्वेदी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed