फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Birthday of PM Narendra Modi celebrated

प्रधानमंत्री ने घोटाले, भ्रष्टाचार, आतंकवाद पर अंकुश लगाया

Tue, 17 Sep 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Birthday of PM Narendra Modi celebrated
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के पर पौधा लगाते भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन पर मंगलवार को नेहरू हाल में गोष्ठी, जीवन से संबंधित प्रदर्शनी, रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गन्ना व चीनी मिल मंत्री एवं जनपद के प्रभारी सुरेश राणा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। गोष्ठी के बाद सदर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया गया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि हम सब के प्रेरणा स्रोत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज जन्मदिन है। इसे भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। 2014 से पहले अखबारों की सुर्खियों में घोटाले, भ्रष्टाचार, आतंकवाद छाया रहता था। प्रधानमंत्री ने इन सब पर अंकुश लगाया। देश तेजी से विकास के मार्ग पर बढ़ रहा है। विश्व गुरु बनाने की राह पर है। दुनिया में भारत का मान बढा है। प्रधानमंत्री ने एक भी दिन छुट्टी नहीं ली, इससे समस्त देशवासियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। मुफ्त घर घर गैस सिलेंडर , शौचालय, आवास, जन औषधि केन्द्र, आयुष्मान भारत, जैसी सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभ मिल रहा है। हम सब को अपनी सक्रिय भूमिका से केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है। पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष
विज्ञापन

नरेन्द्र सिंह, घनश्याम पटेल, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, जनार्दन सिंह गौतम, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, श्रीकृष्ण पाल, रामपाल सिंह, दुर्ग विजय यादव, माला द्विवेदी, हरेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण तिवारी, देवेन्द्र सिंह, हर्षवर्धन सिंह राठौर, डा. श्याम नारायण सिंह, विनोद उपाध्याय, पंकज सिंह कौशिक, हरीश तिवारी, ध्रुव सिंह, ऋषिकांत राय, हरिवंश मिश्रा, संचिताश्री चौहान, मंजू सरोज, विवेक निषाद, ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, पूनम सिंह, विभा बर्नवाल, सुक्खू राम भारती, विनय प्रकाश गुप्त, आदि थे। इससे पहले अतरौलिया में भाजपा नेता रमाकांत मिश्र ने गन्ना मंत्री को ज्ञापन सौंपा। गन्ना विभाग में घोर अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 69वें दिन को मंगलवार को मिशन अस्पताल के परिसर में प्रबंध निदेशक अशोक सिंह ने मरीजों में फल का वितरण कर मनाया और दीर्घायु होने की कामना किया। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें यशस्वी प्रधानमंत्री के जीवन पर चर्चा की गई। इस मौके पर काशी क्षेत्र युवा मोर्चा के मंत्री संदीप सिंह सोनू, जोमी वर्गीस, डीके चौबे, आलोक, अरुण, अजीत, खुश्बू, उपेंद्र सिंह, रीता सिंह आदि उपस्थित रही।
आजमगढ़। जिले में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के रूप मे मनाया। इस दौरान जगह-जगह साफ-सफाई की और मरीजों, निराश्रितों में फल, कपड़े आदि वितरित किया। कुछ कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पौधे लगाए। कार्यकर्ताओं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मिशन अस्पताल परिसर में अस्पताल के प्रबंधक निदेशक भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. अशोक सिंह ने पौधा लगाय और मरीजों में फल बांटा। वहीं दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी पौधा लगाकर पीएम का जन्मदिन मनाया। अहरौला संवाददाता के अनुसार प्रधानमंत्री के जन्मदिन भाजपाजनों ने क्षेत्र में साफ-सफाई किया। साथ ही निराश्रितों को भोजन, फल आदि वितरित किया। तहबरपुर संवाददाता के अनुसार पीएम का कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लडडू खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भाजपा नेता पंकज कुमार राय, अजय कुमार राय आदि मौजूद रहे। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार प्राथमिक पाठशाला लोहरा में पीएम का जन्मदिन मनाया गया। डा. अमरजीत यादव ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की गई। मेजवां संवाददाता के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम के जन्मदिन पर साफ-सफाई की गई।

अंबारी। दीदारगंज बाजार स्थित मुन्ना चौहान के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से केक काट कर मनाया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, इंद्रपति सेवक, अजय सिंह, जनार्दन निषाद, अनिल मिश्र, सुनील सिंह, कोमल सोनकर, विकास कश्यप, मुन्ना चौहान, जितेंद्र सिंह, गौरव मिश्र, आदर्श सिंह, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed