Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Some are making cow dung cakes on the divider, while others are growing vegetables.

Azamgarh News: डिवाइडर पर कोई पाथ रहा उपले तो कोई उगा रहा सब्जी

Fri, 13 Nov 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Some are making cow dung cakes on the divider, while others are growing vegetables.
सठियांव-आजमगढ़ हाईवे पर शाहगढ़ बाजार में डिवाइडर पाथा गया उपला। संवाद
सड़क को दो हिस्सों में बांटने के लिए बनाए गए डिवाइडर का लोगों ने निजी और व्यावसायिक उपयोग करना शुरू कर दिया है। कहीं कोई डिवाइडर पर उपले पाथ रहा है तो कोई कूड़ा फेंक रहा है। वहीं किसी ने अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान का बोर्ड लगा दिया है तो कोई सब्जी उगा रहा है। जिम्मेदारों को इसकी जानकारी नहीं है कि डिवाइडर पर हुए इस अतिक्रमण को कब हटाया गया था।
विज्ञापन

जौनपुर से आजमगढ़ मार्ग और आजमगढ़ से मऊ मार्ग के बीच में बना डिवाइडर अतिक्रमण का शिकार हो गया है। आजमगढ़-जौनपुर मार्ग लगभग 40 किमी लंबा है। इसी तरह आजमगढ़-मऊ मार्ग पर आजमगढ़ की सीमा लगभग 18 से 20 किमी है।
विज्ञापन

आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर मुहम्मदपुर से लेकर जौनपुर बॉर्डर तक जगह-जगह लोगों ने इसका निजी संपत्ति के रूप में उपयोग करना शुरू कर दिया है। कुछ ऐसा ही हाल मऊ रोड पर सठियांव से लेकर मऊ सीमा तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकमा : ठेकमा बाजार से बरदह की दूरी लगभग 10 किमी है। इस 10 किमी की दूरी में लगभग 18 से 20 जगहों पर लोगों ने उपले बनाकर उनके ढेर डिवाइडर पर लगा रखे हैं। वहीं विज्ञापन बोर्ड की बात करें तो इनकी संख्या अनगिनत है। दो स्थानों पर लोगों ने डिवाइडर पर लहसुन की खेती की है। ऐसा ही हाल मुहम्मदपुर से ठेकमा के बीच भी है।
रानी की सराय : रानी की सराय कस्बा सड़क के किनारे ही बसा है। रानी की सराय चेकपोस्ट से बेलइसा की दूरी लगभग छह किमी है। इस दूरी में डिवाइडर की शोभा विज्ञापन बोर्ड बढ़ा रहे हैं। वहीं कस्बे में लोग डिवाइडर पर ही घरों से निकलने वाला कूड़ा फेंक रहे हैं।
अमिलो : आजमगढ़ से मऊ जाने वाले मार्ग पर शाहगढ़ से मऊ की सीमा लगभग नौ किमी है। इस नौ किमी मार्ग पर लगभग नौ जगहों पर लोगों ने उपलों के ढेर लगा रखे हैं। खुझिया गांव के पास कुछ लोगों ने डिवाइडर पर फूल लगा रखे हैं। संवाद
00
पांच किलोमीटर में 10 से अधिक उपलों के ढेर
बरदह। बरदह से जौनपुर बॉर्डर की दूरी लगभग पांच किलोमीटर है। यहां भी लोगों ने डिवाइडर को नहीं बख्शा है। लगभग पांच किमी की इस दूरी में लोगों ने लगभग 10 से 12 जगहों पर उपलों के ढेर लगा रखे हैं। इसके साथ ही लोगों ने पूरे डिवाइडर पर सूखने के लिए उपले फैला रखे हैं। संवाद

00 वर्जन
हमारी मेंटनेंस टीम द्वारा सड़क की मरम्मत करने के दौरान इसे हटाया जाता है। यह कार्य अनवरत चलता है। पहले कब हटाया गया, इसका रिकॉर्ड हमारे पास नहीं होता है। अगर ऐसा है तो हम टीम को निर्देशित करेंगे कि वह इन्हें हटाए। -पीयूष अग्रवाल, पीडी एनएचएआई।

सठियांव-आजमगढ़ हाईवे पर शाहगढ़ बाजार में डिवाइडर पाथा गया उपला। संवाद

सठियांव-आजमगढ़ हाईवे पर शाहगढ़ बाजार में डिवाइडर पाथा गया उपला। संवाद

सठियांव-आजमगढ़ हाईवे पर शाहगढ़ बाजार में डिवाइडर पाथा गया उपला। संवाद

सठियांव-आजमगढ़ हाईवे पर शाहगढ़ बाजार में डिवाइडर पाथा गया उपला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed