फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike riding youth dies in accident, brother injured

बाइक सवार युवक की हादसे में मौत, भाई घायल

Fri, 22 Apr 2022 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies in accident, brother injured
थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर इकौना गांव निवासी बाइक सवार एक युवक शुक्रवार की सुबह अंबेडकरनगर जिले के बसखारी में कुत्ता को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई तो वहीं छोटा भाई गंभीररुप से घायल हो गया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। दोनों भाई लखनऊ से मामा के घर आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने आ रहे थे।
विज्ञापन

इकौना चक्रपानपुर निवासी 30 वर्षीय शिवेंद्र त्रिपाठी लखनऊ रहता है। उसके साथ छोटा भाई 27 वर्षीय बट्टू त्रिपाठी भी रहता था। मामा के घर शुक्रवार को वैवाहिक समारोह था। जिसमें शामिल होने के लिए दोनो भाई बाइक से ही आजमगढ़ के लिए शुक्रवार की सुबह चल पड़े। साढे़ नौ बजे के आसपास बाइक सवार दोनो भाई अंबेडकरनगर जिले के बसखारी पहुंचे थे कि अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों भाई गंभीररुप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अंबेडकरनगर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शिवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटे भाई बट्टू का अभी इलाज चल रहा है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। अंबेडकरनगर में ही शव का पोस्टमार्टम हो रहा है। परिजन शव लेने के लिए अंबेडकरनगर पहुंच गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed