फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike riding miscreants shot woman, condition critical

बाइक सवार बदमाशों ने महिला मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 15 Jan 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants shot woman, condition critical
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बघईडांढ़ गांव के पास बाइक सवार बदमाश शनिवार की सुबह 8.30 बजे एक महिला को गोली मार कर भाग निकले।
विज्ञापन

गोली महिला के पेट और बांह में लगी है। गंभीर रूप से घायल महिला को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।

मुबारकपुर थाना क्षेत्र पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी राहुल जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बे में क्लिनिक चलाता है। वह चार पहिया से आता जाता है। घर तक चार पहिया पहुंचने का रास्ता न होने से वह कार बनकट बाजार में खड़ी करता है। शनिवार को राहुल की पत्नी रीना (38) को दवा लेने डॉक्टर के यहां जाना था। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे राहुल घर से बनकट बाजार से कार लेने के लिए निकला। पीछे-पीछे पत्नी भी बघईडांढ़ पहुंच कर उसका इंतजार करने लगी। कुछ ही देर में राहुल कार लेकर पहुंच गया। इसके बाद उसने पत्नी से कहा कि वह लघुशंका कर के आ रहा है। इस बीच बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे, उनके हाथ में असलहे थे। यह देख रीना चिल्लाई, ए आदित्य के पापा भागो बदमाश आए हैं। इस पर राहुल भाग गया। बदमाश रीना पर फायरिंग कर जीयनपुर की तरफ भाग गए। गोली रीना के पेट व बांह में लगी है। इसके बाद राहुल मौके पर पहुंचा और रीना को कार में लाद कर जिला अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की वजह भूमि विवाद बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed