फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike riders crushed two youths sitting on road, one dead

पलटी नाव, बाल-बाल बची 11 लोगों की जान

Mon, 17 Aug 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bike riders crushed two youths sitting on road, one dead
लाटघाट। रौनापार के हरैया विकास खंड के बांका गांव से मसूरियापुर ढाला पर लोग नाव लेकर जा रहे थे। नाव में एक गंभीर बीमार व्यक्ति बैठा था इसे लेकर लोग इलाज को जा रहे थे। गांव से दो किमी दक्षिण और महुला गढ़वल बांध से 300 मीटर पहले अचानक नाव पलट गई। इस नाव में कुल 11 लोग सवार थे किसी ने तरह से उनकी जान बची।
विज्ञापन

गांव में तेज बहादुर की तबियत खराब थी। ग्राम प्रधान के भाई अभिमन्यु, नंद कुमार, मन्नू, बटोही, आशीष, गुलशन, रामशीष, प्रदीप नाव से बीमार तेज बहादुर को लेकर बंधे पर जा रहे थे कि तभी अचानक नाव पलट गई। नाव पलटने से रोजगार सेवक नंद कुमार के पाकेट में रखा 10 हजार रुपये भी नदी में बह गए। नाव पलटते देख बंधे पर बैठे नागरिकों के साथ हरिश्चंद, घनश्याम, राकेश, तूफानी, श्री राम, विजय भान, राजू, हरिश्चंद पांच से छह नाव लेकर डूबी हुई नाव की ओर आए और लोगों को बचाया। अभिमन्यु ने बताया कि जहां नाव पलटी वहां बबूल का पेड़ था। हम लोग अपनी जान बचा कर बबूल के पेड़ का सहारा लिए। तब तक बंधे से लोग नाव लेकर आ गए। हम सब की जान बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed