फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike rider's brother-in-law dies, brother-in-law injured in collision with pickup

Azamgarh News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार साले की मौत, जीजा घायल

Mon, 29 Apr 2024 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bike rider's brother-in-law dies, brother-in-law injured in collision with pickup
थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव के समीप शनिवार की शाम पिकअप की टक्कर से बाइक से घर लौट रहे साले की मौत हो गई जबकि, गोंडा जिला निवासी जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। बाइक सवार दोनों लोग हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना के धनसिंहपुर निवासी 20 वर्षीय शिवम सिंह गुजरात की एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। दो दिन पूर्व परिवार से मिलने के लिए घर आए थे। शुक्रवार की देर शाम गोंडा जिले के निधिपुरवा थाना के कौड़िया निवासी जीजा कमलेश सिंह भी शिवम सिंह से मिलने के लिए आए थे। शनिवार की शाम साला शिवम सिंह के साथ बाइक से जीजा कमलेश सिंह धर्मशाला चौराहा स्थित बाजार में कुछ जरूरी सामान खरीदने गए थे।
विज्ञापन

रात लगभग आठ बजे जीजा और साले सामान लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच सिकहुला गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर स्वजन पहुंच गए। दोनों को अतरौलिया 100-शैया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने शिवम सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल कमलेश सिंह को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई और पांच बहनों में चौथे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed