फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike riders beat up a young man due to enmity

Azamgarh News: रंजिश में बाइक सवारों ने युवक को पीटा

Sun, 20 Oct 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bike riders beat up a young man due to enmity
आजमगढ़। पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार मनबढ़ोें ने युवक को पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मोटरसाइकिल सवार कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। वायरल वीडियो मुबारकपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि वायरल वीडियो में मोटरसाइकिल सवार कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं यह मारपीट अभद्र भाषा का प्रयोग करने को लेकर की गई। जिसमें तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है शेष की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम काशीपुर के निवासी सुभाष चौहान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 12 अक्टूबर को रात करीब 9 बजे मेरा लड़का अजीत चौहान जो रविंद्र चौहान की दुकान पर था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर अंबल यादव, पंकज यादव निवासी सुराई थाना मुबारकपुर आजमगढ़, उमर हाशिम ग्राम बनवारी मोड़ थाना मुबारकपुर आजमगढ़ दुकान पर आकर गाली गुप्ता देने लगे। मना करने पर इन सभी लोगों ने लाठी डंडा, लात घुसा और मुक्का से मारा पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed