फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike rider insurer crushed to death by Bolero

Azamgarh News: बाइक सवार बीमाकर्ता को बोलेरो ने कुचला, मौत

Fri, 19 Sep 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bike rider insurer crushed to death by Bolero
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कुकूडीपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम करीब 6.30 बजे बुलेट पर जा रहे बीमाकर्ता मुकेश अस्थाना को बोलेरो ने धक्का मार दिया। इसके बाद बोलेरो ने बैक कर फिर उनपर चढ़ा दिया। हादसे में बुलेट पर सवार बीमाकर्ता और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां बीमाकर्ता की मौत हो गई।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के साथियों बाजार निवासी मुकेश अस्थाना (50) वाराणसी में बीमाकर्ता है। एक दिन पूर्व अपने घर आया था। मुकेश की शाम 6:30 बजे अपने दोस्त सोहित यादव (45) के साथ बुलेट से आजमगढ़ बाजार जा रहे थे। वह कुकुडीपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि तभी बोलेरो ने धक्का मार दिया जिससे दोनों गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो चालक ने गाड़ी को बैक कर फिर से गाड़ी चढ़ा दिया। जबतक लोग कुछ समझ पाते तब तक बोलेरो चालक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे लोहारा चौकी प्रभारी ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया जहां मुकेश की मौत हो गई। जबकि उनका दोस्त सोहित यादव का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। मुबारकपुर थाना प्रभारी शशि मौली पांडे ने बताया कि बोलेरो चालक मौके से भाग गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed