Azamgarh: बाइक सवार पिता और तीन साल की बेटी की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:44 PM IST
सार
श्रीनगर सियरहां के पास सिक्स लेन पर बाइक सवार अमिताभ उम्र (24 वर्ष) पुत्र अच्छेलाल निवासी बवाली मोड़ मुबारकपुर थाना मुबारकपुर अपनी बेटी सुनैना (3 वर्ष) को बाइक से लेकर अपनी ससुराल मोहद्दी सराय शाहगंज जनपद जौनपुर के लिए जा रहा था। रास्ते में सियरहां मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन से उसका एक्सीडेंट हो गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Azamgarh: बाइक सवार पिता और तीन साल की बेटी की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत
- फोटो : अमर उजाला