फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike collides with truck, two killed, one injured

ट्रक से टकराई बाइक, दो की मौत, एक घायल

Wed, 02 Feb 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with truck, two killed, one injured
आजमगढ़। तहबरपुर थाना के नवापुरवा गांव के पास मंगलवार की रात बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल भेजा गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे की हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

तहबरपुर के मधसिया गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (24), संदीप राम (22) व तरौधी गांव निवासी रजनीश यादव (24) मंगलवार को एक ही बाइक से अपने दोस्त के यहां खुटौली गांव में दावत खाने गए थे। देर रात दावत खाने के बाद तीनों वापस लौट रहे थे। नवापुरवा गांव के पास ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद संदीप व रजनीश को मृत घोषित कर दिया। वहीं धर्मेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। तीनों बहुत अच्छे दोस्त थे और जहां भी जाते साथ ही जाते थे। मृतक संदीप चार भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था वहीं रजनीश दो भाइयों में छोटा था। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed