फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike collided with roadside board, one killed, another injured

सड़क किनारे लगी बोर्ड से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 17 Oct 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with roadside board, one killed, another injured
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चकलालचंद गांव के पास शनिवार की देर रात 10 बजे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकरा गई। इससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बछऊर खुर्द रामगढ़ गांव निवासी श्रीराम राजभर (36) शनिवार की रात गांव के ही प्रिंस कुमार (20) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। चकलालचंद गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे लगे एक बोर्ड से जा टकराई। इस हादसे में श्रीराम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर की सूचना जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सीएचसी हरैया भेजा जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। मृतक कंबाइन चालक था और चार बच्चों का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed