फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike collided with electric pole, rider died

विद्युत पोल से टकराई बाइक, सवार की हुई मौत

Sat, 10 Apr 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with electric pole, rider died
सगड़ी (आजमगढ़)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासूपार गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क किनारे स्थित पोल से टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार गंभीररुप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पीएम कराने के बजाए शव को दफना दिया।
विज्ञापन

जीयनपुर के खालिसपुर गांव निवासी एहतेशाम (18) पुत्र इकबाल बृहस्पतिवार को दिन में बाइक से अल्लीपुर गांव किसी काम से गया था। शाम साढ़े छह बजे के लगभग वह वापस घर लौट रहा था। अभी वह बासूपार गांव के पास ही पहुंचा था कि अज्ञात वाहन से उसके बाइक में टक्कर लग गया और वह बाइक लेकर सड़क किनारे स्थित पोल से टकरा गया।
विज्ञापन

इस हादसे में एहतेशाम गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर तत्काल अस्पताल के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामा कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मृतक मां-बाप का इकलौता पुत्र था और उसकी चार बहनें हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed