फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Big relief: 35 of 28 suspect's report negative in Azamgarh

बड़ी राहत : 35 में 28 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव

Mon, 06 Apr 2020 04:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Big relief: 35 of 28 suspect's report negative in Azamgarh
अहरौला शंभूपुर गहजी स्थित मां शारदा पीजी कालेज में क्वारानटाईन किये लोगो को आवश्यक सावधानी बरते - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद से शुक्रवार के बाद भेजे गए 35 कोरोना संदिग्धों के सैंपल में 28 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रविवार रात 12 बजे तक इनकी रिपोर्ट आई। संदिग्धों के सैंपल की रिपोर्ट आने में हो रही देरी से स्वास्थ्य महकमा, जिला प्रशासन के साथ ही आम जनता की धुकधुकी बढ़ी हुई थी। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने थोड़ी राहत की सांस ली है। अभी सात की रिपोर्ट आनी बाकी हैं।
विज्ञापन

रविवार शाम पांच बजे तक स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़े के अनुसार पांच नए संदिग्ध सामने आए थे। शुक्रवार के बाद रविवार तक कुल 35 संदिग्धों की रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई थी। रविवार शाम तक इसकी रिपोर्ट न आने से स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन की चिंता भी बढ़ी हुई थी। वो इसलिए कि इसमें 31 सैंपल जमात से संबंधित लोगों के थे। रविवार रात 12 बजे के आसपास 28 लोगों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिल गई। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी सात लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

75 संदिग्धों में 65 निगेटिव, तीन पॉजीटिव
कोरोना संक्रमण से संबंधित अब तक मिले संदिग्धों पर नजर डालें तो रविवार की शाम तक कुल 75 संदिग्ध मिल चुके थे। इसमें 68 की रिपोर्ट आ चुकी है। तीन पॉजिटिव और 65 निगेटिव मिले हैं। डीएम एनपी सिंह और सीएमो डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि सात अन्य रिपोर्ट भी शाम तक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल की रिपोर्ट भी निगेटिव
कोरोना पॉजीटिव तीन जमातियों के संपर्क में आने वाले मेडिकल कालेज चक्रपानपुर के प्रिंसिपल डा. आरपी शर्मा की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। उनकी रिपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन काफी चिंतित था। प्रिंसिपल डॉ. आरपी शर्मा को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है।

तीन पॉजीटिव और 12 निगेटिव का फिर से जाएगा सैंपल
डीएम एनपी सिंह ने बताया कि जांच के दौरान तब्लीगी जमात के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। इसमें एक आंध्र प्रदेश, एक तेलंगाना और एक गाजियाबाद के जमाती थे। उस दिन मेडिकल कालेज में 12 और लोग क्वारंटीन थे। हालांकि उनकी रिपोर्ट जांच में निगेटिव आई थी। तीनों पॉजीटिव के साथ ही 12 अन्य निगेटिव लोगों के सैंपल फिर से जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed