फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Big action in case of indecent remarks on CM Financial and administrative rights taken from doctor of Azamgarh district hospital

सीएम पर अभद्र टिप्पणी मामले में बड़ी कार्रवाई: आजमगढ़ जिला अस्पताल के डॉक्टर से छीने गए वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार

Wed, 04 May 2022 06:27 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 04 May 2022 06:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी मामले में आजमगढ़ जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रहास पर गाज गिर गई। 

विज्ञापन
Big action in case of indecent remarks on CM Financial and administrative rights taken from doctor of Azamgarh district hospital
आजमगढ़ जिला अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं पर आजमगढ़ जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रहास ने कुछ दिन पहले अभद्र टिप्पणी की थी। मामले में डॉ. चंद्रहास पर बड़ी कार्रवाई हुई है। उनके सभी वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों को छीन लिया गया है। प्रभारी एसआईसी के बाद वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव को दिया गया है।

विज्ञापन


21 अप्रैल को डॉ. चंद्रहास अस्पताल परिसर में खड़े थे। मौके पर प्रभारी एसआईसी डॉ. एके सिंह के अलावा कुछ और डॉक्टर भी मौजूद थे। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अमित राय इसी दौरान किसी मरीज को दिखाने पहुंचे थे तो डॉ. चंद्रहास उस समय मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे।

विज्ञापन

शहर कोतवाली में दर्ज है मुकदमा

जिस पर भाजपा नेता ने मोबाइल कैमरा ऑन कर उनसे इस बाबत पूछना शुरू कर दिया। जिस पर डॉ. चंद्रहास भागने लगे। घटना का वीडियो भी अमित राय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके बाद शहर कोतवाली में एसआईसी और डॉ. चंद्रहास के खिलाफ तहरीर भी दी। जिसके आधार पर मुकदमा भी दर्ज हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रभारी मंत्री संजय निषाद के आजमगढ़ आगमन पर जिला अस्पताल में उनके समक्ष भी यह मुद्दा उठा। प्रकरण हाईप्रोफाइल हो जाने के बाद प्रभारी मंत्री के निर्देश के क्रम में प्रभारी एसआईसी डॉ. एके सिंह ने डॉ. चंद्रहास के सभी वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों को छीन लिया। उनके स्थान पर अब वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार डॉ. अनूप कुमार को दिया गया है। एसआईसी ने बताया कि कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में मिले निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed