फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bhupendra Asthana from Azamgarh joins international online art exhibition

अंतरराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कला प्रदर्शनी में शामिल हुई आजमगढ़ के भूपेंद्र अस्थाना की कृति

Thu, 28 May 2020 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Bhupendra Asthana from Azamgarh joins international online art exhibition
भूपेंद्र अस्थाना की ओर से आनलाइन प्रतियोगिता के लिए भेजी गई कलाकृति। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना महामारी के कारण देश-विदेश में एक संकट का सामना हर किसी को करना पड़ रहा है। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले कलाकार हैं। इसलिए अब कलाकारों ने अपनी कलाकृतियों को कला प्रेमियों के बीच ले जाने के लिए ऑनलाइन माध्यम को चुन लिया है। इसी ऑनलाइन माध्यम में एक अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी ‘अंतहीन यात्रा’ लगाई गई। इसमें आजमगढ़ के युवा चित्रकार भूपेंद्र कुमार अस्थाना की भी कृति को शामिल किया गया है जो कोरोना काल को प्रदर्शित कर रही है।
विज्ञापन

यह रेखांकन माध्यम में कागज पर बनाया गया है। इस अंतहीन यात्रा कला प्रदर्शनी में देश विदेश के 100 कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इसमें देश के जाने माने वरिष्ठ कलाकार जयपुर से हिम्मत शाह, नई दिल्ली से जतिन दास और लखनऊ से जय कृष्ण अग्रवाल की भी कलाकृति विशेष रूप से शामिल है। यह प्रदर्शनी 30 मई तक दिए गए पेज www.facebook.com/Endless-Journey-107332584325164/ पर देखी जा सकती है। आयोजक मूर्तिकार राजेश कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से बिकी हुई कलाकृतियों की धनराशि से जरूरतमंद कलाकारों एवं कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed