फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BEO inspection assistant teacher found absent

बीईओ के निरीक्षण सहायक अध्यापक मिले अनुपस्थित

Tue, 14 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
BEO inspection assistant teacher found absent
मंगलवार को अहरौला के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय हमीरपुर की प्रधानाध्यापक सावित्री देवी एक सितंबर से मेडिकल पर चल रही हैं। वहीं विद्यालय के सहायक अध्यापक सुनील कुमार यादव बिना सूचना अनुपस्थित मिले। इस दौरान विद्यालयों में कई खामियां मिली। इसी क्रम में बीईओ ने यूपीएस और पीएस बेंदुई का भी निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक माधुरी देवी को फल और दूध का वितरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसी तरह रेङहा, मेंहदवारा, कोठा के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाध्यापकों को छात्रों से स्कूल में यूनिफार्म में और मास्क पहन कर आने का निर्देश देने को कहा। स्कूल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बीईओ ने कहा मार्च 2022 तक शिक्षा क्षेत्र को प्रेरक ब्लॉक बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed