फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Benefited from the policies of the central and state governments: Anil Rajbhar

केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का मिला लाभ: अनिल राजभर

Thu, 25 Sep 2025 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Benefited from the policies of the central and state governments: Anil Rajbhar
आजमगढ़। भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने जीएसटी में की गई कटौती से होने वाले फायदे को बताया। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से किया गया जीएसटी सुधार स्वागत योग्य है। इन सुधारों से जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता को बधाई देते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश ने सरप्लस स्टेट के रूप में देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार केंद्र के फैसलों को बिना देरी लागू करती है, जिसका बार-बार लाभ प्रदेश को मिल रहा है।
विज्ञापन

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि जीएसटी को ''''गब्बर सिंह टैक्स'''' कहने वाले लोग हमेशा नकारात्मक भूमिका में रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह एक बड़ी राजनीतिक विरासत पर हैं, लेकिन देश की जनता उन्हें नेता के रूप में स्वीकार नहीं करती। उन्होंने विपक्ष के दोहरे चरित्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि जीएसटी काउंसिल की बैठकों में सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री सर्वसम्मति से फैसले लेते हैं, लेकिन जनता के बीच जाकर विपक्ष भ्रम फैलाता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed