{"_id":"67dc601e2b140fafc80e34a8","slug":"beneficiary-survey-will-be-cross-checked-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-128992-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: लाभार्थी सर्वे की होगी क्रॉस चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: लाभार्थी सर्वे की होगी क्रॉस चेकिंग
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों का चयन पारदर्शी होगा। गांव-गांव लगे सर्वेयर के चयन की क्रॉस चेकिंग की जाएगी। इसके लिए ब्लॉक में बीडीओ और हर ब्लॉक में दो-दो जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम लाथार्थियों की पात्रता की जांच करेगी। 31 मार्च तक सर्वे का कार्य पूर्ण होने पर यह टीम जांच करेगी।
गरीबों को आशियाना उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने सात साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की थी। 2024 में शासन ने फिर कुछ बदलावों के साथ योजना के लिए सर्वे कराने के आदेश जारी किए गए। जनवरी 2025 से शुरू सर्वे 31 मार्च तक पूर्ण होगा। बेघर या कच्चा मकान, भूमिहीन परिवार जिनकी आजीविका का साधन मात्र कृषि हो, दिहाड़ी कृषि मजदूरी पर आश्रित परिवार, आर्थिक तंगी वाले परिवार शामिल किए गए हैं।
हर ग्राम पंचायत से चुने गए 10 से 25 अति निर्धन परिवारों को राशन कार्ड, ग्रामीण आवास, शिक्षा, किसान सम्मान निधि, श्रम योजना, बाल विकास समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाना है, ताकि इन परिवारों के आर्थिक व सामाजिक स्तर में सुधार हो सके। जिले में 44131 परिवारों का चिह्नांकन कर पोर्टल पर फीडिंग की गई है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में मनमाने सर्वे को लेकर भी आवाजें उठ रही हैं। इसे लेकर प्रशासन की तरफ से टीम गठित की गई है। ब्लॉक और जिला स्तर पर गठित टीम सर्वे में चयनित लाभार्थियों की क्रॉस चेकिंग की जाएगी।