{"_id":"686d64575d284c6bbb05f5de","slug":"before-the-arrival-of-the-chief-minister-the-divisional-commissioner-and-dig-inspected-the-venue-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-134081-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मुख्यमंत्री के आगमन से पहले मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मुख्यमंत्री के आगमन से पहले मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केरमा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का मंगलवार को मंडलायुक्त विवेक और पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर चल रहे हेलीपैड निर्माण, मंच सज्जा, टेंट व्यवस्था, सफाई, पौधरोपण के लिए गड्ढों की खोदाई व पौधों की आपूर्ति जैसे तमाम कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां आज शाम तक पूरी कर ली जाएं।
12 बजे उतरेगा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर
कार्यक्रम के अनुसार, 9 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए सेफ हाउस, हेलीपैड, मंच, पंडाल सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्तर पर कोई असुविधा न हो।
पौधरोपण से होगा कार्यक्रम का शुभारंभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पौधरोपण महाअभियान के तहत पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे मंच से एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर विशाल जनसमूह के जुटने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
लगातार निरीक्षण में जुटा प्रशासन
जहां मण्डलायुक्त और डीआईजी का मंगलवार को यह पहला निरीक्षण था, वहीं डीएम और एसपी बीते कई दिनों से लगातार कार्यक्रम स्थल का दौरा कर रहे हैं। वे हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर स्वयं नजर रख रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में मजदूर और सफाई कर्मचारी दिन-रात तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।