फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Been waiting for the last glimpse of your leader since morning

अपने नेता के अंतिम दर्शन को सुबह से करते रहे इंतजार

Tue, 19 Oct 2021 07:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Been waiting for the last glimpse of your leader since morning
आजमगढ़। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर के निधन की सूचना मिलते ही मंगलवार की सुबह उनके बड़गहन स्थित पैतृक आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। देर शाम उनका शव लखनऊ से बड़गहन लाया गया तो ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। सुखदेव राजभर हर किसी के लिए सुलभ रहते थे, जिसके कारण वे बेहद लोकप्रिय थे। अगर कोई पीड़ित व्यक्ति उनके दरवाजे पर पहुंचा तो वह उसकी मदद जरूर करते थे। उसकी समस्या का समाधान होने तक लड़ते थे। मंगलवार को जैसे ही उनके निधन की सूचना मिली सुबह से लोग उनके पैतृक आवास पर अपने नेता के अंतिम दर्शन को उमड़ने लगे थे। एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद गुप्ता भी मातहतों संग वहां मौजूद रहे। पूरे दिन लोग उनके दर्शन को जमे रहे। सुबह से शाम हो गई लेकिन उनका शव नहीं पहुंचा फिर भी लोग वहीं जमे रहे। देर शाम को शव पहुंचते ही उन्हें नमन और अंतिम दर्शन करने को जन सैलाब उमड़ पड़ा। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, बेचई सरोज, आदिल शेख, भोला सरोज आदि ने पहुंच कर उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किया। उनके पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए रखा गया है। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed