फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BEd Chhatra Sangharsh Morcha launched twitter movement

बीएड छात्र संघर्ष मोर्चा ने चलाया ट्विटर आंदोलन

Sat, 10 Jul 2021 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
BEd Chhatra Sangharsh Morcha launched twitter movement
आजमगढ़। बीएड के अंतिम सेमेस्टर के परीक्षा व परिणाम कार्यक्रम को अविलंब जारी करने को लेकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने शनिवार को सुबह 10 बजे से लेकर 4 बजे तक ट्विटर आंदोलन चलाया।
विज्ञापन

बीएड छात्र संघर्ष मोर्चा के संयोजक राहुल ने बताया कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में सत्र 2019-21 के बीएड पाठ्यक्रम के तृतीत सेमेस्टर की परीक्षा काफी देर से संपन्न हुई थी। चार मार्च 2021 को परीक्षा पूर्ण होने के बाद अभी तक परिणाम जारी नहीं हुआ। जिससे छात्रों में भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी है। उच्च शिक्षा से संबंधित शासन-प्रशासन द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि वर्तमान सत्र के सभी छात्रों की परीक्षा 15 अगस्त से पहले संपन्न कराते हुए अंतिम परिणाम 31 अगस्त 2021 तक जारी कर देना होगा। इस निर्देश का पालन राज्य के सभी विश्वविद्यालय ने किया और परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। लेकिन पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया। अत: हम सभी छात्रों ने ट्विटर आंदोलन पर सभी जिम्मेदार मंत्रियों, कुलपति जी, शिक्षा मंत्री आदि को टैग करते हुए यह मांग की है कि हमारे विगत तीसरे सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जाए। इस संबंध में मोर्चा 12 जुलाई को यूनिवर्सिटी जाकर कुलपति को ज्ञापन सौंपेंगे। आंदोलन में सरफराज, राहुल, रजत, अभिषेक, अनिल, श्वेता, प्रतिमा, मधुबाला, मधु, धर्मपाल, शिवम, अजय, संगम, मनीष, शैलेश, गुलाब, अरविंद आदि बीएड अभ्यर्थी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed