फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Become a voter, understand the importance of voting

बने मतदाता, मताधिकार का समझें महत्व

Fri, 26 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Become a voter, understand the importance of voting
रानी की सराय। क्षेत्र के सेठवल स्थित जेपीआर गर्ल्स डिग्री कालेज से शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें छात्राओं को मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में जिला क्षय रोग अधिकारी डा. परवेज अख्तर ने छात्राओं को निर्वाचन प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरा करने वालों को प्रेरित कर उनसे फार्म-6 भरवाएं। साथ अपने गांव के लोगों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करें। कहा कि मतदान के दिन अधिक से अधिक लोगों को बूथ पर जाकर मतदान करने के लिए भी प्रेरित करें। उन्होंने छात्राओं को एनवीएसपी, वोटर पोर्टल व वोटर हेल्पलाइन ऐप के बारे में जानकारी दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानी की सराय कैप्टन डा. मनीष तिवारी ने छात्राओं से कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी जानकारी हो और उसमें उनकी सक्रिय भागीदारी हो। इसी क्रम में संगोष्ठी को वरिष्ठ चिकित्सा पर्यवेक्षक रानी की सराय खुर्शीद, वरिष्ठ चिकित्सा एवं लैब पर्यवेक्षक रानी की सराय आशुतोष कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। अंत में कालेज प्राचार्य व प्रबंधक शैलेश राय ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर देवेंद्र प्रताप, दिलशाद अहमद, नीरज तिवारी सहित कालेज के शिक्षक, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed