फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Beautification of Sheetla Mata Temple and Mahadev Temple will start soon

जल्द ही शुरू हो जाएगा शीतला माता मंदिर और महादेव मंदिर का सुंदरीकरण

Fri, 19 Aug 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Beautification of Sheetla Mata Temple and Mahadev Temple will start soon
आजमगढ़। जनपद के मशहूर संगीत घराने हरिहरपुर में हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ था। इस दौरान उन्होंने हरिहरपुर गांव में महाविद्यालय के स्थापना की घोषणा के साथ गांव में स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर और महादेव मंदिर के सुंदरीकरण की घोषणा की थी। जल्द उनकी इस घोषणा पर कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जिस हरिहरपुर घराने में पंडित छन्नू लाल मिश्र जैसे लोगों का जन्म हुआ जिनकी प्रतिभा का लोहा पूरी दुनिया ने माना। आज भी उस गांव के हर घर से संगीत के स्वरों की लहरियां वातावरण में गूंजती रहती हैं। विधानसभा चुनाव के बाद जिले में चार अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ तो लोगों की आशाएं परवान चढ़ गई। गांव के लोगों ने उम्मीद लगाई कि मुख्यमंत्री गांव के विकास के लिए कोई न कोई घोषणा जरूर करेंगे। आईटीआई मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम सीधे हरिहरपुर घराना पहुंचे। जहां संगीत कलाकारों ने उनके समक्ष अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर एक प्राचीन शीतला माता और महादेव का मंदिर देखा। उन्होंने वहां मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारियों को उसका सुंदरीकरण कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने गांव में संगीत महाविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की। यह महाविद्यालय भातखंडे विश्वविद्यालय से संबद्घ होगा। सीएम के निर्देश के बाद पर्यटन विभाग दोनों मंदिरों के सुंदरीकरण के लिए स्टीमेट तैयार करने में जुटा गया है। संभावना है कि सोमवार तक स्टीमेट तैयार हो जाएगा और इसे जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उनकी सहमति के बाद उसे शासन के पास स्वीकृति के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

कराए जाएंगे यह कार्य
आजमगढ़। मंदिरों के सुंदरीकरण के दौरान पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर के अगल-बगल और यहां पहुंचने वाले रास्तों पर इंटरलाकिंग कराएगा। इनकी चहारदिवारी बनवाई जाएगी। सोलर लाइट से मंदिर परिसर और इसके रास्तों को रोशन किया जाएगा। यहां पर एक सुलभ प्रसाधन बनाने के साथ ही मंदिर के रंग रोगन आदि का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

भंवरनाथ मंदिर का भी होगा सर्वे
आजमगढ़। जनपद आगमन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ प्रसिद्घ भंवरनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया था। मंदिर की व्यवस्थाओं को देखते हुए यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। जिसे देखते हुए पर्यटन विभाग की ओर से जल्द ही इसका सर्वे किया जाएगा। जिसमें उनके द्वारा मंदिर को लेकर पर्यटन की संभावनाओं की तलाश की जाएगी। अगर संभावनाएं बनती हैं तो पर्यटन विभाग इसका सुंदरीकरण कराकर इसमें सुविधाओं का विस्तार करेगा। सहायक पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद हरिहरपुर स्थित शीतला माता मंदिर और महादेव मंदिर के सुंदरीकरण के लिए हमारी ओर से स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जिसके सोमवार तक बनने की संभावना है। इसके साथ ही हम भंवरनाथ मंदिर का भी सर्वे करने जा रहे हैं ताकि यहां पर पर्यटन के संभावनाओं की तलाश की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed