{"_id":"5a3d50284f1c1b87698c3301","slug":"beaten-sdo-outstanding-arrived-for-electricity-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया मांगने पहुंचे एसडीओ को मनबढ़ों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया मांगने पहुंचे एसडीओ को मनबढ़ों ने पीटा
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के वेस्ली कालेज के पास स्थित एक कपड़े के शोर रूम के मालिक पर 50 हजार रुपये से अधिक का बिजली का बिल बाकी है। कई बार नोटिस देने के बाद भी वह बिल नहीं जमा कर रहा।
शुक्रवार को बिल जमा कराने के लिए एसडीओ सदर पहुंचे। जहां मौजूद दूकानदार अपने कुछ दोस्तों को बुलाकर एसडीओ को मारपीटकर घायल कर दिया। साथ ही अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए। घटना के संबंध में एसडीओ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
घायल एसडीओ रोहित जैन विद्युत उपकेंद्र सदर के एसडीओ हैं। शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शहर के मुख्य चौक के पास स्थित वेस्ली कालेज गेट के ठीक सामने अबू बकर की आधुनिक गारमेंट के नाम से कपड़े का शो रुम है।
विज्ञापन
अबू बकर के यहां 50 हजार रुपये से अधिक बिजली का बिल बाकी है। नोटिस भेजने के बाद भी बिल नहीं जमा करने पर शुक्रवार को एसडीओ रोहित जैन अबू के शो रुम पर पहुंचे और बिल न जमा करने पर कनेक्शन काटने की बात कही।
अबू फोन कर अपने कुछ मित्रों को बुलाया और एसडीओ को गाली देते हुए लात, घूसों से मारकर घायल का दिया। एसडीओ ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों और पुलिस को दी। कुछ ही देर में वहां पुलिस पहुंच गई।
लेकिन तब तक मनबढ़ अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए। सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि एसडीओ की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।