फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Beaten and thrown out of home for dowry

Azamgarh News: दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला

Thu, 15 Feb 2024 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Beaten and thrown out of home for dowry
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में ब्याही महिला को ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ससुराल वालों पर तीन लाख रुपये नकद व कार मांगने का आरोप लगाते हुए नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के हेंगापुर गांव निवासिनी अलका यादव पुत्री चुन्नीलाल की शादी जीयनपुर कोतवाली के चंगईपुर जोलहापुर निवासी अरविंद यादव के साथ मई 2021 में हुई थी। अलका का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। ससुराल वाले तीन लाख रुपये नकद व कार मांग रहे थे। जिसे लेकर कई बार थाने पर शिकायत के साथ ही पंचायत भी हुई। हर बार समझौता होता और वह ससुराल जाती। जहां प्रताड़ित होने पर फिर वापस मायके आ जाती। हद तो तब हो गई जब अक्तूबर 2023 में ससुराल वाले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिए। पीड़िता ने अपने पति पर किसी अन्य महिला से अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति अरविंद, ससुर रामजनम, सास राधिका, देवर रामसरीख, राजन, राहुल, सोनू, गोलू व चचेरी सास शीला को नामजद किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed