फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Be ready to cooperate in rebuilding the nation

राष्ट्र के पुनर्निर्माण में सहयोग के लिए रहें तैयार

Sun, 18 Oct 2020 07:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Be ready to cooperate in rebuilding the nation
आजमगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला अभ्यास वर्ग करतालपुर बाईपास स्थित स्कूल में सम्पन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में जनपद के विभिन्न हिस्सों से आए हुए कुल 116 लोगों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ केद्रीय कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र सिंह राणा, जिला प्रमुख नीरज मणि तिवारी, जिला संयोजक संदीप सिंह गौड़, जिला संगठन मंत्री शिवम पांडेय ने किया।
विज्ञापन

गोरक्षप्रान्त के केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र के पुनर्निर्माण में सहयोग को ध्यान में रखते हुए तैयार करता है। जैसे एक बीज का समर्पण मिट्टी के प्रति वृक्ष बनने का होता है, ठीक उसी तरह विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता अपने आप को राष्ट्र के पुनर्निर्माण के प्रति समर्पित कर देता है। प्रान्त उपाध्यक्ष डा. मंजूला सिंह ने विद्यार्थी परिषद में कैसे काम करें, विद्यार्थी परिषद की क्या भूमिका है इस विषय पर छात्रों को बताया। जिला संयोजक संदीप सिंह गौड़ ने बताया कि विद्यार्थी परिषद में हर एक कार्यकर्ता अपने आप को जहां कम वहां हम के दृष्टि की भावना रखते हुए राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पित रहें। जिला संगठन मंत्री शिवम पाण्डेय ने बताया कि विद्यार्थी परिषद सदैव दलगत राजनीति से ऊपर उठकर छात्रहित, समाजहित, राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए राष्ट्र के पुनर्निर्माण में अग्रसर रहता है। डा.आनन्द सिंह, डा.अबदुल अजीज आजमी, डा.अवधेश चन्द्र त्रिपाठी, डा.दिनेश सिंह, काली पाण्डेय, सुनील, सुरेश, दिव्यांश राय, सुधांशु ओझा, अन्तरिक्ष सिंह, दिव्यांश पाण्डेय, विशाल सिंह, शिवम जयसवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed