फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Barring all parties leaving BSP, be careful: Bhim Rajbhar

बसपा छोड़ सभी पार्टियां सौदेबाज, रहें सावधान : भीम राजभर

Mon, 28 Dec 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Barring all parties leaving BSP, be careful: Bhim Rajbhar
अंबारी। माहुल नगर स्थित मैरेज हाल में सोमवार को बसपा द्वारा एक दिवसीय सामाजिक भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बीन राजभर ने अन्य पार्टियों को सौदेबाज बताते हुए कार्यकर्ताओं को सचेत रहने की सलाह दी। मायावती की उपलब्धियों को गिनाकर आने वाले विस चुनाव में बसपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बहन मायावती को 5वीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। राजभर समाज को एकजुट होकर काम करना होगा। मायावती ने समय पर राजभर समाज के लोगों को विधायक, सांसद से लेकर कई पद पर सुशोभित किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से गांव-गांव जाकर शालीन व्यवहार के साथ लोगों को बसपा से जोड़ने का आह्वान किया। अध्यक्षता रामकिशुन राजभर और संचालन ओमकार शास्त्री ने किया। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, हरिश्चंद गौतम, इमरान अहमद, शकील अहमद, राजकुमार गौतम, डॉ.अशेष कुमार व चंद्रधारी सुमन आदि रहे।
विज्ञापन

भाजपा पर धर्म की राजनीति करने का आरोप
मेजवां। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर का सोमवार को फूलपुर के माहुल मोड़ तिराहा पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बसपा नेता इमरान अहमद और महाप्रधान मोहम्मद अनवर के नेतृत्व में फूल मालाओं से स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी है। कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए जुट जाएं। भाजपा राज में किसानों की बात अनसुनी कर दी जा रही है। भाजपा धर्म की राजनीति करती है। सिकंदर कुशवाहा, अंगद सोनकर, सुफियान, मोअज्जम, दानिश, अकील, नईम, अरशद थे। इस दौरान फूलपुर से माहुल तक बाइक रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed