फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Baridih won volleyball championship by defeating Nehru Club

बैरीडीह ने नेहरू क्लब को हराकर जीता खिताब

Mon, 09 Dec 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Baridih won volleyball championship by defeating Nehru Club
मेहता पार्क में जिला स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते एकलकिया और बैरीडी की टीम। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिला वालीबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय चैम्पियनशिप के फाइनल में बैरीडीह और नेहरू क्लब आजमगढ़ को रोमाचक मुदाबले में 22-25, 25-18 और 25-19 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने पुरस्कार वितरण किया। दो दिवसीय जिला बालीवाल चैम्पियनशिप का पहला मुकाबला शाहपुर और सादाब क्लब मुबारकपुर के बीच खेला गया। इसमे सादाब क्लब विजयी रहा। दूसरा मैच चकिया हुसैनाबाद और अतरौलिया ने बीच हुआ। इसमें अतरौलिया ने हुसैनाबाद को 15-11 से हराया। तीसरा मैच बैरीडीह और एखलाखिया क्लब मुबारकपुर क बीच खेला गया। इसमें बैरीडीह की टीम विजयी रही। चौथा मैच नेहरू क्लब और शाहपुर के बीच हुआ( नेहरू क्लब विजयी रहा।
विज्ञापन

चैम्पियनशिप का पहला सेमीफाइन ककरहटा और बैरीडीह के बीच हुआ। इसमें तीन सेटों में बैरीडीह ने अपने प्रतिद्वंद्वी ककरहटा को 17-25, 25-23 व 25-21 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल नेहरू क्लब आजमगढ़ और पीएमसी अतरौलिया के बीच हुआ। इसमें नेहरू क्लब ने अतरौलिया को हराया। फाइनल मैच जिलाधिकारी की मौजूदगी में हुआ। फाइनल में पहुंची बैरीडीह और नेहरू क्लब आजमगढ़ के बीच बेहद कांटे की टक्कर हुई। इसमें 22-25, 25-18 व 25-19 से बैरीडीह की टीम ने खिताब पर कब्जा किया। जिलाधिकारी द्वारा विजेता और उपविजेता को शिल्ड देकर पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत होती रहती है, जो हारता है वही विजेता होता है। हार से निराश नहीं बल्कि अपने परिश्रम को और व्यापक स्तर पर बनाते हुए उसे जीत में बदलने की सीख लेनी चाहिए। संयोजक विजेंद्र सिंह व एसोसिएशन अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि प्रतियोगिता में 12 सबसे उदीयमान खिलाडियों का मैनपुरी में होने वाले उत्तर प्रदेश वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय चैम्पियनशिप 11 से 15 दिसंबर तक चलेगा। रेफरी की भूमिका शेषनाथ कुशवाहा, हरिशंकर सिंह व मन्नान सब्बू, रागिनी मिश्रा ने निभाई। कमेंन्टेटर अयूब वफा, संजय यादव ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, रामाधीन सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव, हरिमंदिर पांडेय, शेख अहमद मसूद, अतीक अहमद, शशिकांत यादव, मु. फायल, रविकांत यादव, मु यासिर, रामअवध यादव, प्रदीप यादव, सुरेश सिंह, राघवेंद्र सिंह, प.रामाश्रय शर्मा, डा, प्रवेश सिंह थे।

मेहता पार्क में जिला स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते एकलकिया और बैरीडी की टीम।

मेहता पार्क में जिला स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते एकलकिया और बैरीडी की टीम।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed