फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bardah robbery case exposed, one injured in encounter, two others arrested

बरदह लूट कांड का खुलासा, मुठभेड़ में एक घायल, दो अन्य गिरफ्तार

Tue, 07 Jun 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bardah robbery case exposed, one injured in encounter, two others arrested
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह चाय की दुकान पर हुई लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुठभेड़ स्थानीय थाना क्षेत्र के पारा मोड पर हुई। इसमें पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने एक बदमाश को घायल कर पकड़ा तो उसके दो अन्य साथी भी गिरफ्तार कर लिए गए। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरदह थाना के चौकी गांव निवासी मूरत सरोज ग्राहक सेवा केंद्र संचालक है। रोज की भांति सोमवार को भी वह अपने बैग में 3.55 लाख रुपये रख कर सेंटर पर जा रहा था। अभी वह बरदह पेट्रोल पंप के पास स्थित चाय की दुकान पर पहुंचा था और चाय पी रहा था कि एक बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका रुपये भरा बैग लूट कर फरार हो गए। इस लूट कांड का 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि यह मुठभेड़ क्षेत्र के पारा मोड पर शाम चार बजे हुई। इसमें लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों की बरदह पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई किया तो नितेश पुत्र रामराज निवासी लाइन बाजार थाना जिला जौनपुर पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके अलावा उसे दो अन्य साथी लवकुश व राजकेश को पुलिस ने मौके पर ही घेराबंदी कर पकड़ लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट के 3.25 लाख, अपाची बाइक, दो मोबाइल, लूट के पैसे से खरीदी गई मोबाइल बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed