{"_id":"6946ef9e9ce8b0bc870bec74","slug":"bardah-police-station-tops-the-list-in-murder-cases-while-jeeyanpur-police-station-records-the-highest-number-of-crimes-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-142563-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: हत्या के मामले में बरदह थाना टॉप पर, जीयनपुर थाने में सबसे ज्यादा अपराध दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: हत्या के मामले में बरदह थाना टॉप पर, जीयनपुर थाने में सबसे ज्यादा अपराध दर्ज
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद पुलिस की ओर से विभिन्न श्रेणियों में सक्रिय बदमाशों की थानेवार जारी सूची में हत्या के मामलों में सक्रिय बदमाशों की संख्या सबसे अधिक बरदह थाने में दर्ज है। बरदह थाने में हत्या के 61 सक्रिय बदमाश हैं, जो जनपद में सर्वाधिक है। हत्या के मामलों में सक्रिय अपराधियों की संख्या के आधार पर टॉप थ्री थाने में प्रथम बरदह थाना 61 अपराधी, दूसरे स्थान पर अहरौला थाना 53 और तीसरे स्थान पर निजामाबाद थाने में 52 बदमाश सक्रिय हैं।
यदि विभागीय आंकड़ों की माने तो लूट की घटनाओं में मेंहनगर थाना में लूट के 57 आरोपी सबसे आगे हैं। इसके बाद बरदह थाने में 40 और देवगांव 35 अपराधी हैं। वहीं चोरी के मामलों में बरदह थाना में 263 अपराधी हैं। इसके बाद सिधारी में 240 और मुबारकपुर थाने में 221 अपराधी चोरी के मामले में नाजमद हैं।
नकबजनी में जीयनपुर थाना में 83 अपराधी हैं, जो सबसे अधिक प्रभावित है। जबकि जहानागंज में 70 और अहरौला 65 अपराधी चिह्नित हैं। इसी प्रकार मादक पदार्थ तस्करी में कोतवाली में 27, जीयनपुर 29 और सरायमीर 29 अपराधी हैं। शस्त्र तस्करी के मामलों में जीयनपुर 68 और बिलरियागंज थाने में 42 अपराधी सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
शराब तस्करी में बिलरियागंज अव्वल
शराब तस्करी में बिलरियागंज 88 अपराधी हैं, जो पहले स्थान पर है, जबकि पशु तस्करी में भी बिलरियागंज 156 और अहरौला 114 आरोपी हैं। यदि कुल सक्रिय अपराधियों की संख्या के लिहाज से देखा जाए तो जीयनपुर थाना में 543 पहले स्थान पर है। इसके बाद बरदह 493 और बिलरियागंज 491 आरोपी हैं। वहीं, महिला थाना में सभी श्रेणियों में अपराधियों की संख्या शून्य दर्ज की गई है।
जिले के 26 थानों में 7351 बदमाश सक्रिय
आजमगढ़। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जिले के 26 थानों में कुल 7351 सक्रिय अपराधी सूचीबद्ध हैं। इनमें चोरी के अपराधी सबसे अधिक 2837 हैं। इसके बाद पशु तस्करी 1023, नकबजनी 960 और हत्या 899 के अपराधी सक्रिय हैं। वहीं, लूट के 517, मादक पदार्थ तस्करी के 492, शराब तस्करी के 225, शस्त्र तस्करी 208 और डकैती 190 अपराधी सक्रिय पाए गए हैं। वहीं, महिला थाने में कोई सक्रिय अपराधी दर्ज नहीं है।
पुलिस की ओर से सभी थानों में पेशेवर बदमाशों की सूची तैयार की गई है। इन पर पुलिस नजर रख रही है। यदि किसी भी प्रकार का इन्होंने द्वारा अपराध किया तो इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। - डाॅ. अनिल कुमार, एसपी आजमगढ़।