{"_id":"621520dfeed1b75c275ad4b6","slug":"bank-s-server-failed-angry-account-holders-demonstrated-azamgarh-news-vns6399501108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक का सर्वर फेल, नाराज उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक का सर्वर फेल, नाराज उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय बाजार में स्थित इंडियन बैंक की शाखा का सर्वर फेल होने से नाराज खाताधारकों ने मंगलवार को बैंक के सामने प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का आरोप था कि कर्मचारी समय से पहले ही बैंक बंद कर दे रहे हैं। चार दिन से कैश काउंटर से पैसा नहीं मिल रहा है। कई लोगों के खाते से उनका आधार लिंक नहीं किया गया जिससे वे ग्राहक सेवा केंद्र से भी पैसा नही निकाल पा रहे हैं। टोल फ्री नंबर पर शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ।
पैसा निकालने व जमा करने के लिए उपभोक्ता मंगलवार को जब बैंक पर पहुंचे तो सर्वर नहीं चल रहा था। घंटों इंतजार के बाद जब सर्वर ठीक नहीं हुआ तो नाराज उपभोक्ता बैंक के बाहर आकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कुंदन राम, दुर्गेश, विनय, इंद्रावती, रामा, राजकुमार गुप्ता, हर्ष गुप्ता, रामप्रसाद सोनकर, सन्तोष, देवानंद ने कहा कि बैंक कर्मचारियों उदासीनता से हम न पैसा निकाल पा रहे हैं और न ही जमा कर पा रहे हैं। सहायक शाखा प्रबंधक प्रकाश सिंह ने बताया कि लिंक फेल होने के चलते सभी काम बाधित हैं। स्टाफ की कमी से वर्क लोड है जिससे खाताधारक असंतुष्ट हो जा रहे हैं। सीमित संसाधन में ही उपभोक्ताओं की सुविधा पर ध्यान दिया जाएगा।