फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bank friend injured and robbed of two and a half million

बैंक मित्र को घायल कर ढाई लाख की लूट

Sat, 07 Nov 2020 05:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
Bank friend injured and robbed of two and a half million
अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के कोर्राघाटमपुर मोड़ पर शनिवार की दोपहर बैंक से पैसा निकाल कर लौट रहे बैंक मित्र को दो बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे की मुठिया से घायल कर ढाई लाख रुपये लूट लिया और भाग निकले। लूट की सूचना पर अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल बैंक मित्र को इलाज के लिए भेजने के साथ ही लुटेरों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी मनोज पुत्र मेवालाल जनसेवा केंद्र चलाता है। वह यूनियन बैंक माहुल से संबद्ध बैंक मित्र है। शनिवार को वह यूबीआई से ढाई लाख रुपये निकाल कर अपने जनसेवा केंद्र पर बाइक से जा रहा था। अभी वह माहुल-अहरौला मार्ग से कोर्राघाटमपुर जाने वाले लिंक मार्ग पर ही पहुंचा था कि पहले से घात लगा कर मौजूद बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और चाभी निकाल कर झाड़ियों में फेंक दिया। इस पर मनोज उनसे भिड़ गया। इसी दौरान एक दूसरी बाइक पर सवार दो और बदमाश मौके पर पहुंच गए। एक बदमाश ने पास से तमंचा निकाल कर उसकी मुठिया से मनोज के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे मनोज का सिर फट गया और वह लहुलुहान होकर मौके पर ही गिर गया। इसके बाद बदमाश मनोज से रुपयों से भरा बैग लूट कर भाग निकले। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। आनन-फानन में एसओ ब्रह्मदीन पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बैंक मित्र के साथ पहले भी लूट हो चुकी है। पुलिस मनोज की मरहम-पट्टी कराने के बाद घटना के बारे में पूछताछ में जुटी है। वहीं पीड़ित ने घटना के बाबत चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर थाने पर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed