{"_id":"69726df5c5018bdd0f082a03","slug":"bank-employees-will-go-on-strike-on-january-27-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-144342-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बैंककर्मी 27 जनवरी को करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बैंककर्मी 27 जनवरी को करेंगे हड़ताल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को लेकर बृहस्पतिवार की शाम स्टेट बैंक रैदोपुर के सामने बैंक कर्मियों ने धरना दिया। इस दौरान सभी ने सप्ताह में पांच दिवसीय बैंकिंग को आवश्यक बताया। बैंककर्मी 27 जनवरी को हड़ताल करेंगे।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के कन्वेनर विष्णु गुप्ता ने कहा कि सप्ताह में पांच दिवसीय बैंकिंग आवश्यक न होता तो, पिछले 19 जनवरी को ट्वीट कैंपेन में दो लाख सात हजार पोस्ट सामने आए। लगभग दो करोड़ ग्यारह हजार लोगों ने पोस्ट पढ़ी। केनरा बैंक के दुर्गेश ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह होने से वर्क लाइफ बैलेंस हो जाती है।
जनार्दन ने कहा कि हम बैंकर साथी जी जान से काम करते हैं पर ये वर्तमान सरकार भारतीय बैंक संघ के माध्यम से हमारी और उनके बीच मार्च 2024 में हुई सहमति के बावजूद आज भी पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने से बच रही है।
विज्ञापन
एसबीआई के अमित सिंह ने बताया कि सरकार से हुई वार्ता भी विफल हो गई है। अब बैंककर्मी 27 जनवरी को यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के बैनर तले एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे।