निजामाबाद। कस्बे में 13वीं अद्भुत मैराथन दौड़ हुई। सजल दिव्य फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से हुए मैराथन का शुभारंभ राजेश्वर योगी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमा यादव ने किया। पांच किलोमीटर की दौड़ में गाजीपुर, मऊ, बनारस, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, जौनपुर सहित कई जनपदों से धावकों ने हिस्सा लिया। बनारस के चोलापुर स्टेडियम से आए धावक मनीष यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मैराथन दौड़ पुरानी तहसील चौक से प्रारंभ कर सेंटरवा मार्ग, कठवा पुल, कबीरपुर, शीतला धाम मार्ग, राहुल पूर्व जूनियर विद्यालय मार्ग से होकर नई सड़क पर समाप्त हुई। दौड़ में अव्वल रहे बनारस के चोलापुर के धावक मनीष यादव को साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया। द्वितीय स्थान मोहनपुर कैथौली के अमित यादव ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान गाजीपुर के आनंद राजभर को मिला। चतुर्थ स्थान वाराणसी के ही धीरज कुमार और पांचवां स्थान वीरेंद्र यादव को मिला। भाजपा नेता सूरज श्रीवास्तव, डॉ सुदर्शन मिश्रा, डॉ. शैलेंद्र नाथ यादव, संतोष गौड़, रिंकू मौर्या, डॉ. सुनील प्रजापति, पवन यादव, चंद्रेश यादव, मदनलाल यादव आदि थे।