फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ban on entry of outsiders in council schools

Azamgarh News: परिषदीय विद्यालयों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

Fri, 21 Aug 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Ban on entry of outsiders in council schools
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राजीव पाठक के निर्देशानुसार, जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों के अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

यह आदेश विशेष रूप से उन यू-ट्यूबरों और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों पर लागू होता है, जो बिना अनुमति के विद्यालयों में प्रवेश कर फोटो या वीडियो बनाते हैं और उन्हें विभिन्न प्लेटफार्मों पर साझा करते हैं।
विज्ञापन

बीएसए राजीव पाठक ने बताया कि इस प्रकार की अनधिकृत गतिविधियों से न केवल विद्यालयों में पठन-पाठन बाधित होता है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेश का उद्देश्य किसी विशेष वर्ग या मीडिया को लक्षित करना नहीं है, बल्कि विद्यालयों में एक सुरक्षित और व्यवस्थित शैक्षिक वातावरण सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00वर्जन
इस कदम का मकसद स्कूलों की कमियों को छिपाना नहीं है, बल्कि एक सुरक्षित और अनुशासित शैक्षिक माहौल बनाए रखना है। विद्यालयों में पठन-पाठन और अवसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) में सुधार हुआ है, और यह आदेश इसी प्रगति को बनाए रखने के लिए है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित और शिक्षाप्रद हो। -राजीव पाठक, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed