फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ballia PWD's clerk suspended for keeping letter without reason

अकारण पत्रावली लंबित रखने पर बलिया पीडब्ल्यूडी के पटल सहायक निलंबित

Sat, 22 Feb 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ballia PWD's clerk suspended for keeping letter without reason
आजमगढ़। मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने मंडल के जनपदों में पूर्वांचल विकास निधि के तहत जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों पर सड़कों के निर्माण की प्रगति और सड़कों के गड्ढ़ामुक्त की समीक्षा सभागार में की। बैठक में अकारण पत्रावली लंबित रखने पर बलिया के पटल सहायक को निलंबित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

समीक्षा में उन्होंने पाया कि मंत्री उपेन्द्र नाथ तिवारी द्वारा बलिया में प्रस्तावित पांच सड़कों के निर्माण से संबंधित पत्रावली अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी बलिया कार्यालय के पटल सहायक द्वारा काफी दिनों से अकारण लंबित रखी गयी है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पटल सहायक को तत्काल निलंबित करते हुए शाम तक अवगत कराने का निर्देश दिया। अधीक्षण अभियंता लोनिवि को यह भी निर्देश दिया कि पूरे मामले की जॉंच करें और इसमें संलिप्त अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए सुस्पष्ट आख्या संस्तुति सहित उपलब्ध कराएं। तीनों जनपद के अधीक्षण अभियंताओं द्वारा उपलब्ध कराई गई गड्ढ़ामुक्त सड़कों की सूची में तीनों जनपद की कतिपय सड़कों को चिन्हित करते हुए अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं अधिशासी अभियंता जल निगम को मौके पर जाकर उसका सत्यापन कर एक सप्ताह के अंदर स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने अभियंताओं को सचेत किया कि सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर अन्य अधिकारियों के माध्यम से उसकी क्रास चेकिंग कराई जाएगी। यदि सत्यान रिपोर्ट गलत पाई जाती है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा में अधीक्षण अभियंता लोनिवि बलिया द्वारा पर्यवेक्षणीय दायित्वों के सुचारु निर्वहन में भी कमी मिलने पर उन्हें सचेत किया।
विज्ञापन

उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी ने बताया कि वर्ष 2019-20 के आजमगढ़ में चार, मऊ में एक और बलिया में चार प्रस्ताव जन प्रतिनिधियों द्वारा अभी तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इस पर मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि इस ओर विशेष ध्यान देकर प्रस्ताव प्राप्त करें। इस मौके पर अपर आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी, अधीक्षण अभियंता लोनिवि बलिया एके मणि, अपर सांख्यिकीय अधिकारी डा. नीरज श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed