फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ballam hits the young man who came to his sister's house, condition critical

बहन के घर आए युवक पर बल्लम से प्रहार, हालत गंभीर

Sat, 05 Dec 2020 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ballam hits the young man who came to his sister's house, condition critical
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के सिवान गांव में शुक्रवार की देर रात मामूली विवाद में बहन के घर आए युवक पर बल्लम से हमला कर दिया गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना पर रौनापार थाना पुलिस गांव में पहुंची तो आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन

मऊ जिले के घोसी कोतवाली अंतर्गत जमीन कैलवर फुलवरिया गांव निवासी 22 वर्षीय रणधीर पुत्र राजकुमार के बहन की शादी रौनापार थाना क्षेत्र के सिवान गांव में हुई है। वह अक्सर ही बहन के घर आता-जाता रहता है। इस कुछ दिनों से वह अपने बहन के घर पर ही रह रहा था। शुक्रवार की शाम रणधीर अपने मित्रों ओम प्रकाश व लखंद के साथ खाना खाया। इसके बाद ओमप्रकाश रणधीर को बाइक से छोड़ने उसके बहन के घर गया। वापस लौटते समय गांव निवासी रामाशीष ने ओम प्रकाश की डिग्गी को तोड़ दिया। जिस पर ओमप्रकाश, लखंदर व रणधीर कारण पूछने के लिए रामाशीष के घर गए। कहासुनी के बाद बात बढ़ गई और रामाशीष ने बल्लम निकाल कर रणधीर पर हमला कर दिया। बल्लम रणधीर के पेट में लगा, जिससे वह लहुलुहान हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर एसओ रौनापार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल किया। घटना के बाबत अभी तहरीर नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed