फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   bahubali mukhtar ansari nearest and shooter anuj kannaujia property attached in Mau by azamgarh police

कार्रवाईः बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी अनुज कन्नौजिया पर गिरी गाज, मऊ में संपत्ति कुर्क

Mon, 06 Sep 2021 04:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Sep 2021 04:26 PM IST
सार

कोर्ट के निर्देश पर स्वाट टीम प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव फोर्स के साथ अनुज के मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना स्थित गांव पहुंचे और चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की।

विज्ञापन
bahubali mukhtar ansari nearest and shooter anuj kannaujia property attached in Mau by azamgarh police
अनुज कन्नौजिया की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी गैंग के खिलाफ गैंगस्टर के मुकदमे में सोमवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त अनुज कन्नौजिया की संपत्ति को कुर्क किया गया। अनुज कन्नौजिया को  मुख्तार अंसारी का करीबी माना जाता है।  

विज्ञापन


कोर्ट के निर्देश पर स्वाट टीम प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव फोर्स के साथ अनुज के मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना अंतर्गत बहलोलपुर नवापुरा पहुंचे और चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि माफिया मुख्तार गैंग के खिलाफ तरवां थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। जिसमें मुख्तार के आलवा 11 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


इन सभी में मात्र अनुज कन्नौजिया निवासी नवापुरा बहलोलपुर थाना चिरैयाकोट जिला मऊ को छोड़ सभी अभियुक्त जेल की सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं। अनुज अभी फरार चल रहा है। बार-बार पेशी की तारीख के बाद भी वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। जिस पर गैंगेस्टर कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ कुर्की का आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके अनुपालन में सोमवार को स्वाट टीम प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव ने अनुज के चिरैयाकोट थाना अंतर्गत नवापुरा बहलोलपुर गांव स्थित घर पर पहुंच कर चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा हुआ था।

अनुज कन्नौजिया का आपराधिक इतिहास काफी लंबा

मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कन्नौजिया का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उस पर कुल 19 मुकदमे मऊ व गाजीपुर जिले में दर्ज हैं। पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों पर गौर करें तो अनुज पर मऊ जिले के कोतवाली थाने में सर्वाधिक छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं रानीपुर में पांच, दक्षिण टोला थाने में दो व चिरैयाकोट कोतवाली में तीन मामले दर्ज हैं। तीन मुकदमे गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाने में भी दर्ज हैं। अनुज कन्नौजिया की तलाश पुलिस कई दिनों से कर रही है। उस पर 50 हजार का इनाम भी रखा गया है। 
                                                 

लखनऊ में मुख्तार की करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त

माफिया मुख्तार पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। आजमगढ़ जिले में दर्ज गैंगेस्टर के तहत माफिया मुख्तार की संपत्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। लखनऊ में मुख्तार की एक संपत्ति को चिन्हित किया गया है। जिसे कुर्क करने के लिए एसपी आजमगढ़ ने जिलाधिकारी लखनऊ को पत्र लिखा है।

करोड़ों की इस संपत्ति को माफिया मुख्तार से सर्किल रेट छुपा कर मात्र पांच लाख में एक व्यापारी से बैनामा लिया था।     एसपी आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही उक्त संपत्ति कुर्क की जाएगी। वहीं मुख्तार के अन्य संपत्तियों को भी चिन्हित करने की कवायद में महकमा जुटा हुआ है।
                                                

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed