फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bahubali MLA Ramakant Yadav appeared in court in case of poisonous liquor and gangster

जहरीली शराब कांड: कोर्ट में पेशी के बाद बाहुबली विधायक रमाकांत बोले, जेल में ठीक से नहीं मिल रहा खाना

Thu, 09 Jan 2025 12:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 09 Jan 2025 12:40 PM IST
सार

MLA Ramakant Yadav : बाहुबली विधायक रमाकांत यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को फतेहगढ़ जेल से आजमगढ़ गैंगस्टर कोर्ट में लाया गया। इस दौरान दो मामले में पेशी के बाद वह बाहर निकले तो सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।  

विज्ञापन
Bahubali MLA Ramakant Yadav appeared in court in case of poisonous liquor and gangster
कोर्ट से निकलते समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव को बृहस्पतिवार की सुबह फतेहगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए आजमगढ़ लाया गया। रमाकांत यादव एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए, जहां जहरीली शराब कांड मामले में अपना बयान दर्ज कराया। वहीं, गैंगस्टर कोर्ट में भी रमाकांत यादव की पेशी हुई। कोर्ट से निकलते ही उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि हमारे ऊपर फर्जी मुकदमा लगाया जा रहा है। साथ ही जेल में न तो दवा दी जाती है और न ही ठीक से खाना-पीना दिया जाता है।

विज्ञापन




एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई विधायक की पेशी
एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व सांसद व फूलपुर पवई से वर्तमान सपा विधायक रमाकांत यादव की पेशी हुई। उनके खिलाफ माहुल में जहरीली शराब पीने से हुई मौत मामले में मुकदमा दर्ज है। रमाकांत यादव को  फतेहगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद गैंगस्टर कोर्ट में उनकी पेशी हुई।
विज्ञापन


 

कोर्ट के खुलने तक रमाकांत वहीं पर रहे। पेशी से लौटते समय मीडिया से जैसे ही उन्होंने कहा कि फर्जी मुकदमा लगाया जा रहा हमारे ऊपर, आजम खां और सोलंकी पर।



उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ठीक नहीं है। जेल में दवा नहीं मिलती है। खाना-पीना भी ठीक नहीं मिलता। आज आदेश हो जाएगा तो मिलने लगेगा। उनके इतना बोलने के साथ पुलिस ने मीडिया कर्मियों को हटाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed