फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Backward class commission member listened to the problems of the villagers in the public meeting

Azamgarh News: पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य ने लगाई जन चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Mon, 14 Apr 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Backward class commission member listened to the problems of the villagers in the public meeting
अमिलो। सठियांव विकास खंड के ग्राम पंचायत सोनपार में रविवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य सतेंद्र कुमार बारी ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। गांव में अवधेश बारी के घर लगी चौपाल में उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों बताईं।
विज्ञापन

सतेंद्र बारी ने कहा कि भाजपा सरकार में गांव और देश दोनों मजबूत हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि 2014 से पहले पिछली सरकारें विदेशों में गिड़गिड़ाती थीं, लेकिन अब अमेरिका जैसे देश भारत के सामने झुकने को मजबूर हैं। चौपाल में ग्रामीणों शमशाद, शब्बीर, नियाज, अनवार और मुख्तार ने जल निकासी की समस्या को लेकर पत्रक सौंपा। बारी ने मौके पर जाकर समस्या का जायजा लिया और निस्तारण का भरोसा दिलाया। बिजली की समस्या पर भी ग्रामीणों ने शिकायत की, जिसके लिए उन्होंने बिजली निगम के अधिकारी को फोन किया, लेकिन संपर्क न होने पर ग्रामीणों को समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन व भाजपा नेता लक्ष्मण मौर्य ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। अध्यक्षता पीयूष कुमार और संचालन रामनरेश चौहान ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्याम अवध मौर्य, अवधेश बारी, लालसा, रामचंद्र यादव, अजय प्रकाश सिंह, अमित पांडेय, सजीवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed