फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BA student returning from college was hit by a four-wheeler, driver also injured

Azamgarh News: कॉलेज से लौट रही बीए की छात्रा को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, चालक भी घायल

Sat, 13 Apr 2024 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
BA student returning from college was hit by a four-wheeler, driver also injured
बरदह। बरदह थाना क्षेत्र के एक स्कूल के सामने शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित चार पहिया वाहन कॉलेज से लौट रही छात्रा को टक्कर दी। हादसे में छात्रा और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग दोनों को पीएचसी बरदह ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के बड़गहन गांव निवासी 21 वर्षीय बबीता गांधी स्मारक डिग्री काॅलेज बरदह में बीए की छात्रा है। कॉलेज में क्लास खत्म होने के बाद वह दोपहर करीब दो बजे घर लौट रही थी। इसी बीच एक पब्लिक स्कूल के सामने तेज रफ्तार से आ रहे चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन का टायर फटने से वाहन दीवार से टकरा गया। हादसे में छात्रा बबीता और चालक तहसीलदार घायल हो गए। दोनों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। इसके बाद वे दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरदह ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक चालक तहसीलदार दीदारगंज थाना क्षेत्र के इरना गोपालपुर गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed