{"_id":"61530ae88ebc3e02d4058142","slug":"ba-girl-student-suicide-hanged-herself-in-room-azamgarh-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: बीए की छात्रा ने कमरे में फांसी लगाकर जान दी, सुबह जगाने पहुंचे परिजन तो झूलता शव देख रह गए आवाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: बीए की छात्रा ने कमरे में फांसी लगाकर जान दी, सुबह जगाने पहुंचे परिजन तो झूलता शव देख रह गए आवाक
Tue, 28 Sep 2021 06:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 28 Sep 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के धनारबांध गांव निवासी युवती ने मंगलवार की सुबह घर में ही रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, धनारबांध गांव निवासी नीशा यादव(19) पुत्री सीताराम बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार की सुबह उसने रस्सी के सहारे छत के चुल्ले से फांसी लगा ली। सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था। उन्होंने युवती को पुकारा तो दूसरी ओर से कोई आवाज नहीं आई।
विज्ञापन
कमरे का दरवाजा खोलते ही सभी आवाक रह गए। नीशा रस्सी के सहारे फंदे पर झूल रही थी। परिजनों की सूचना पर जहानागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि वह काफी दिनों से वह बीमार चल रही थी। शायद उसने अपनी बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाया है। मृतका दो भाईयों की इकलौती बहन थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन