{"_id":"5d3604318ebc3e6cc451379b","slug":"azamgrah-azamgarh-news-vns4743440131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद बना जल्लाद, फावड़े से सास को काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद बना जल्लाद, फावड़े से सास को काट डाला
विज्ञापन
कप्तानगंज। पत्नी की विदाई न होने से नाराज दामाद ने रविवार की शाम कप्तानगंज थाने के भवनपुर गांव निवासी अपनी सास को फावड़े से काटकर हत्या कर दी। उसकी लाश खेत गाड़कर भाग गया। बेटियों ने देर रात को कप्तानगंज थाने पर सूचना दी तब पुलिस ने छानबीन कर लाश बरामद किया। महिला की बहू ने थाने में एक नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। कप्तानगंज थाने के भवनपुर गांव निवासी कौशिल्या देवी (50) पत्नी बालकिसुन पांच बेटियों और एक बेटे की मां थी। कौशिल्या का पति और बेटा दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। बड़ी बेटी रीना की शादी शहर कोतवाली के उकरौड़ा गांव के पास रहने वाले गंगाराम से हुई है। दो माह पूर्व पति से विवाद के बाद रीना मायके चली आई है। गंगाराम उसे घर ले जाना चाहता था। इस बात को लेकर कई दिनों से सास और दामाद के बीच विवाद चल रहा था। रविवार की शाम को कौशिल्या खेत में फावड़ा लेकर काम कर रही थी। खेत घर से दूर चरऊवा गांव में है। वहीं पर गंगाराम पहुंचा और सास से माफी मांगते हुए घर चलने की बात कहते हुए फावड़ा खुद ले लिया और कौशिल्या के आगे बढ़ने पर सिर पर दे मारा। जोरदार प्रहार से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद गंगाराम ने साथ में आए अपने साथी के सहयोग से लाश को खेत में दबाकर भाग गया। उधर देर शाम तक कौशिल्या के घर न आने पर उसकी बेटी और बहू खोजने लगे। खेत सहित अन्य जगहों पर काफी प्रयास के बाद भी कौशिल्या का पता नहीं चलने पर रात नौ बजे थाने में सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज विनोद कुमार ने पूछताछ और छानबीन के आधार पर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे खेत में पहुंची जहां कौशिल्या काम करने गई थी। वहां तलाशी लेने पर लाश को बरामद कर लिया गया। उसकी बहू अर्चना ने ने इसमें गंगाराम सहित दो लोगों को आरोपित किया है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही।
पत्नी और बच्चों की बेरहमी से करता था पिटाई
आजमगढ़। सास कौशिल्या देवी की हत्या करने वाला गंगाराम अपनी पत्नी और बच्चों को जल्लाद की तरह पीटता था। करीब चार माह पूर्व वह अपने तेरह वर्षीय बेटे का हाथ-पैर रस्सी से बांधकर हत्या करने जा रहा था। वो तो परिवार के लोगों के पहुंच जाने से बेटे की जान बची। गंगाराम की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी रीना मायके भागकर चली आई थी। रीना के घर वापस न आने पर गंगाराम ने अपनी सास को देख लेने की धमकी दी थी। कौशिल्या की हत्या के दूसरे दिन सोमवार को उसके दरवाजे पर लोगों की भीड़ थी। हर किसी के जुबान पर सिर्फ इस घटना की ही चर्चा थी। रीना की शादी करीब 18 साल पहले गंगाराम से हुई थी। उसके चार बच्चे, बड़ा बेटा गोलू, हिमांशू, काजल और नीतिश हैं। गोलू ने बताया कि पापा अक्सर हम लोगों को पीटते थे। जब वह मारते थे तो किसी की नहीं सुनते थे। पत्नी के मायके से न लौटने से नाराज गंगाराम योजना के तहत रविवार की शाम को अपने एक अन्य मित्र के साथ ससुराल पहुंचा। अपने बेटे गोलू से कौशिल्या के विषय में जानकारी ली। यह पता चल गया कि वह खेत में अकेले काम कर रही। इसके बाद वह पहुंचकर घटना को अंजाम दिया।