फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh's impressive performance in state-level school sports

Azamgarh News: प्रदेशीय विद्यालयी खेलों में आजमगढ़ का शानदार प्रदर्शन

Thu, 01 Oct 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh's impressive performance in state-level school sports
प्रयागराज में कांस्य पदक व ट्राफी के साथ आजमगढ़ के ​खिलाड़ी। स्रोत-विभाग
प्रदेशीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं में आजमगढ़ मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया। प्रयागराज में चल रही प्रदेशीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर से हार के बाद टीम को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह अंडर-19 बालिका और अंडर-17 बालिका वर्ग की टीमों ने भी सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। दोनों टीमों को प्रदेश में चौथा स्थान मिला।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जनपदीय एवं मंडलीय अधिकारियों ने टीम के खिलाड़ियों, टीम मैनेजर और कोच नीरज राय, सुनील चौरसिया, अभिषेक कुमार आदि को बधाई दी। वहीं, देवरिया में आयोजित प्रदेशीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने सात पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग में 14 वर्ष की अनुप्रिया यादव ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य और सुगंधा पाल ने रजत पदक हासिल किया। 17 वर्ष बालिका वर्ग में तनु यादव ने कांस्य और 19 वर्ष बालिका वर्ग में अनुप्रिया यादव ने कांस्य पदक जीता।

बालक वर्ग में 14 वर्ष के कार्तिक यादव और शशि यादव ने कांस्य पदक हासिल किया, जबकि 19 वर्ष बालक वर्ग में अनुज यादव ने कांस्य पदक जीता।
टीम के कोच एवं मैनेजर दीपक कुमार सिंह और अवधेश यादव रहे। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल डॉ. राजेश कुमार आर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार, मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह, भूपेश सिंह, विनोद सिंह, राम जन्म, संदीप वर्मा आदि ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed