फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Youth died under suspicious circumstances, was upset due to mother-sister's rebuke, dead body found

Azamgarh: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, मां-बहन की फटकार से था क्षुब्ध, छत पर मिला शव

Fri, 23 Jun 2023 01:51 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 23 Jun 2023 01:51 PM IST
सार

अमारी गांव के चौहान बस्ती में रहने वाला युवक सचिन चौहान स्नातक का छात्र था। मृतक  सचिन चार बहनों में एकलौता भाई था। उससे बड़ी एक बहन है बाकी तीन बहनें छोटी हैं। जबकि किसी की शादी अभी नहीं हुई है। ग्रामीणों की मानें तो सचिन मनमौजी और घुम्मकड़ किस्म का था, पढ़ाई पर कम दोस्तों के साथ पूरे दिन घूमता रहता था।

विज्ञापन
Azamgarh: Youth died under suspicious circumstances, was upset due to mother-sister's rebuke, dead body found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मेंहनग थाना क्षेत्र के अमारी गांव निवासी सचिन उम्र 20 वर्ष पुत्र सेंचू चौहान की बीती रात रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह उसका शव घर की छत पर पाया गया। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी में जालसाजी का मामला: BHU में क्लर्क की नौकरी के नाम पर युवती से ठगे 1 लाख 20 हजार रुपये, कमरे में...
विज्ञापन

बताते चलें अमारी गांव के चौहान बस्ती में रहने वाला युवक सचिन चौहान स्नातक का छात्र था। मृतक  सचिन चार बहनों में एकलौता भाई था। उससे बड़ी एक बहन है बाकी तीन बहनें छोटी हैं। जबकि किसी की शादी अभी नहीं हुई है। ग्रामीणों की मानें तो सचिन मनमौजी और घुम्मकड़ किस्म का था, पढ़ाई पर कम दोस्तों के साथ पूरे दिन घूमता रहता था। जिसके कारण बड़ी बहन और मां उसे डांट फटकार लगाती रहती थी। जिसे लेकर सचिन के साथ आए दिन तूं तूं मैं मैं होती रहती थी। इसी क्रम में बुधवार को देर रात घर लौटे सचिन को मां और बहन ने भला बुरा कहा। जो सचिन को नागवार गुजरा और उसने रात में खाना नहीं खाया और अगले दिन भी भूखा सोता रहा। बहुत मान मनौव्वल के बाद भी खाना नहीं खाया। बृहस्पतिवार की रात वह घर की छत पर सोने चला गया। शनिवार की सुबह देर होने पर जब बहन उसे जगाने पहुंची तो सचिन को मृत हालत में पाया। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता सेंचू रोजी-रोटी के सिलसिले में मेरठ में रहते हैं, जिन्हें बेटे के मृत्यु की सूचना दी गई और वह घर के लिए रवाना हो गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed