{"_id":"6495560b433d9631f8005d66","slug":"azamgarh-youth-died-under-suspicious-circumstances-was-upset-due-to-mother-sister-s-rebuke-dead-body-found-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, मां-बहन की फटकार से था क्षुब्ध, छत पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, मां-बहन की फटकार से था क्षुब्ध, छत पर मिला शव
Fri, 23 Jun 2023 01:51 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:51 PM IST
सार
अमारी गांव के चौहान बस्ती में रहने वाला युवक सचिन चौहान स्नातक का छात्र था। मृतक सचिन चार बहनों में एकलौता भाई था। उससे बड़ी एक बहन है बाकी तीन बहनें छोटी हैं। जबकि किसी की शादी अभी नहीं हुई है। ग्रामीणों की मानें तो सचिन मनमौजी और घुम्मकड़ किस्म का था, पढ़ाई पर कम दोस्तों के साथ पूरे दिन घूमता रहता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
मेंहनग थाना क्षेत्र के अमारी गांव निवासी सचिन उम्र 20 वर्ष पुत्र सेंचू चौहान की बीती रात रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह उसका शव घर की छत पर पाया गया। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- वाराणसी में जालसाजी का मामला: BHU में क्लर्क की नौकरी के नाम पर युवती से ठगे 1 लाख 20 हजार रुपये, कमरे में...
विज्ञापन
बताते चलें अमारी गांव के चौहान बस्ती में रहने वाला युवक सचिन चौहान स्नातक का छात्र था। मृतक सचिन चार बहनों में एकलौता भाई था। उससे बड़ी एक बहन है बाकी तीन बहनें छोटी हैं। जबकि किसी की शादी अभी नहीं हुई है। ग्रामीणों की मानें तो सचिन मनमौजी और घुम्मकड़ किस्म का था, पढ़ाई पर कम दोस्तों के साथ पूरे दिन घूमता रहता था। जिसके कारण बड़ी बहन और मां उसे डांट फटकार लगाती रहती थी। जिसे लेकर सचिन के साथ आए दिन तूं तूं मैं मैं होती रहती थी। इसी क्रम में बुधवार को देर रात घर लौटे सचिन को मां और बहन ने भला बुरा कहा। जो सचिन को नागवार गुजरा और उसने रात में खाना नहीं खाया और अगले दिन भी भूखा सोता रहा। बहुत मान मनौव्वल के बाद भी खाना नहीं खाया। बृहस्पतिवार की रात वह घर की छत पर सोने चला गया। शनिवार की सुबह देर होने पर जब बहन उसे जगाने पहुंची तो सचिन को मृत हालत में पाया। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता सेंचू रोजी-रोटी के सिलसिले में मेरठ में रहते हैं, जिन्हें बेटे के मृत्यु की सूचना दी गई और वह घर के लिए रवाना हो गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन