फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Villagers angry over tying safa in place of Mukut, picket in Ramjanaki temple after theft

आजमगढ़ः मुकुट की जगह साफा बांधने से ग्रामीण नाराज, रामजानकी मंदिर में चोरी के बाद धरना

Sat, 06 Feb 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Villagers angry over tying safa in place of Mukut, picket in Ramjanaki temple after theft
ठेकमा। कस्बे के राम जानकी मंदिर में तीन दिनों पूर्व चोर मुकुट व छत्र आदि चुरा ले गए थे। चोरी वाले दिन ही पुलिस ने पांच मुकुट लाकर दिया और प्रचारित किया कि मदिर के पीछे से मिले हैं। बाद में मुकुट की जगह मूर्तियों पर कपड़े का साफा बांध दिया गया। इसका पता चलने पर बाजारवासी व मंदिर समिति के लोग आक्रोशित हो उठे और मंदिर परिसर में ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

प्रचीन रामजानकी मंदिर से चोरी की जानकारी होने पर पुलिस महकमे के हाथ पांव फूल गए थे। आनन-फानन में जिले से डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम जांच के लिए बुलाई गई। शाम होने पर पुलिस ने मुकुट लाकर कर मूर्तियों पर लगवा दिया। कहा गया कि मंदिर के पीछे से ही मुकुट बरामद हुए हैं। बाद में पता चला कि मुकुट की जगह पुलिस ने कपड़े का सफा बंधवाया है। इसके बाद बाजारवासी व मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि पुलिस अस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। मंदिर परिसर में ही पुलिस के खिलाफ धरना शुरू ह गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि पुलिस सिर्फ बरगला रही है। जब तक चोरी की घटना का खुलासा नहीं होता और चोरी गया सामान बरामद नहीं होता तब तक आंदोलन चलता रहेगा। राजकुमार सेठ, दुर्गेश सेठ, प्रमोद बाबा, संजय गुप्ता, महेश सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed