{"_id":"5f4fe1b38ebc3e54a8214d04","slug":"azamgarh-top-10-criminals-of-25-thousand-prize-district-injured-in-police-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी जिले का टॉप 10 अपराधी घायल, हत्या जैसे 20 संगीन मामले हैं दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी जिले का टॉप 10 अपराधी घायल, हत्या जैसे 20 संगीन मामले हैं दर्ज
Wed, 02 Sep 2020 11:47 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर बरामद बाइक
- फोटो : अमर उजाला।
आजमगढ़ जिले के पल्हना मेंहनाजपुर रोड पर देवगांव और मेहनाजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गोली लगने से 25000 का इनामी बदमाश राज मंगल यादव घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको जिला अस्पताल भेजा गया। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 20 मुकदमे दर्ज हैं और यह जनपद का टॉप 10 अपराधी है।
विज्ञापन
आगे बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए जनपद भर में अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार रात 10 बजे पुलिस की ओर मेंहनाजपुर के चक भाटला में चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बाइक से जा रहे बदमाश को रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
देवगांव और मेहनाजपुर की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गोली लगने से 25000 का इनामी बदमाश राज मंगल यादव पुत्र प्रहलाद यादव घायल हो गया। उसके पास से 9 एमएम की पिस्टल, मैगजीन, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। आरोपी के ऊपर लूट और हत्या जैसे 20 संगीन मामले दर्ज हैं। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन