फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Three including mother son died in road accidents

आजमगढ़ : सड़क हादसों में मां बेटा समेत तीन की मौत

Tue, 24 May 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Three including mother son died in road accidents
आजमगढ़। जिले के गंभीरपुर थाना व जीयनपुर कोतवाली क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में मां-बेटा समेत तीन की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतकों के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पहली घटना गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लुहंसा मुबारकपुर गांव के पास हुई। इस हादसे में बाइक सवार रेखा भारती (40) व राज भारती (10) निवासी सहरिया थाना निज़ामाबाद की मौके पर ही ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के समय मां-बेटा बाइक से संजरपुर की तरफ से खुर्रमपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रक अचानक पलट गई और मां बेटा इसके नीचे आ गए। सूचना मिलते ही गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आईमा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास हुई। इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर सब्जी विक्रेता राम दुलारे (58) निवासी सैफनपट्टी थाना कोतवाली जीयनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया। यहां से परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल ले गए। प्राइवेट अस्पताल पर भी डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जिस पर पर हायर सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही राम दुलारे की मौत हो गई। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed